फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenager accused of burning with hot tongs

Jaunpur News: किशोरी को गर्म चिमटे से दागने का आरोप

Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager accused of burning with hot tongs
शाहगंज (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग नातिन को प्रताड़ित करने और गर्म चिमटे से दागने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

लपरी गांव निवासी विमला देवी ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी मीरा देवी की शादी नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास निवासी देवी प्रसाद के साथ हुई थी। विवाह के बाद चार बेटियां और एक बेटा हुआ। आरोप है कि परिवार में बेटियों के जन्म को लेकर आए दिन विवाद होता है। बड़ी बेटी अंतराक्षी जायसवाल को प्रताड़ित किया जाता है। छह अप्रैल को मीरा देवी और देवी प्रसाद ने किशोरी के हाथ और पैर को गर्म चिमटे से दाग दिया। किशोरी के शरीर पर कई जगह जलने के निशान बन गए हैं। आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान किशोरी ने अपनी नानी को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोरी आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। परिजन उसे अपने साथ घर ले आए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला ने एसपी से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed