फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teenage girl committed suicide in jaunpur upset due molestation accused arrested

UP: छेड़खानी से परेशान थी किशोरी..., किया सुसाइड, मां बोली- फोन पर गंदी बातें करता था आरोपी; गिरफ्तार

Mon, 17 Mar 2025 08:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 08:54 PM IST
सार

यूपी के जाैनपुर में किशोरी ने छेड़खानी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। मां ने तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक अपने दो नंबरों से अक्सर फोन किया करता था। गंदी-गंदी बातें करता था। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Teenage girl committed suicide in jaunpur upset due molestation accused arrested
जाैनपुर में घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में युवक की छेड़खानी से तंग आकर एक किशोरी ने मौत को गले लगा लिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार की देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन




मृतका की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनकी पुत्री को स्कूल आते-जाते समय सौरभ यादव परेशान करता था। लोकलाज वश इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई। इसके बाद मनबढ़ सौरभ अपने दो मोबाइल नंबरों से किशोरी को फोन कर प्रताड़ित करने लगा। 
विज्ञापन


इससे तंग आकर रविवार की शाम किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह का कहना है मुकदमा दर्ज कर सोमवार की देर शाम आरोपी सौरभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के साथ छेड़खानी पर युवक के खिलाफ मुकदमा
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया था। पुलिस सोमवार को मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई के जुट गई।

एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी बीते शनिवार को किसी काम से बाहर गई हुई थी। इस दौरान जब वह घर को वापस आ रही थी तभी गांव के ही एक मनबढ़ किस्म के युवक ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। इस दौरान किशोरी ने शोरगुल की तो युवक मौके से भाग गया। 

इसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और इसकी शिकायत सरायख्वाजा थाने पर की। इस बाबत थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की गई और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed