फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teen dies after being crushed by tractor, driver arrested

Jaunpur News: ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत, चालक गिरफ्तार

Tue, 08 Jul 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teen dies after being crushed by tractor, driver arrested
चंदवक थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव में मंगलवार की शाम को ट्रैक्टर से दबकर किशोर आयुष राजभर(14) की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने गाड़ी को और चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हिसामपुर निवासी आयुष राजभर पुत्र अजय राजभर मंगलवार की शाम करीब सात बजे साइकिल से गांव में किसी काम से जा रहा था। हिसामपुर प्रधान के घर के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गया। ट्रैक्टर का बड़ा पहिया शरीर पर चढ़ने से आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और शव को अपने कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी होते ही आयुष की मां सदमे से बेहोश हो गई। आयुष अपने दादा और मां के साथ गांव में ही रहता था, जबकि उसके पिता अजय मुंबई के निजी कंपनी में कार्य करते हैं। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। टैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed