फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers will write letters to PM and CM for old pension

पुरानी पेंशन के लिए पीएम और सीएम को पत्र लिखेंगे शिक्षक

Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teachers will write letters to PM and CM for old pension
माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में नवनियुक्त शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण की प्रगति, उनके समायोजन, नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान तथा एनपीएस आच्छादित शिक्षकों एवं कर्मचारियों के अद्यतन पासबुक बनाने जाने पर चर्चा हुई। सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए नए साल के पहले दिन से अभियान चलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तेरस यादव ने बताया कि अधिकांश नवचयनित अध्यापकों को कार्यभार ग्रहण कराया जा चुका है। बचे शिक्षकों के संबंध में संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक से लगातार संपर्क एवं कार्यालय पर दबाव बनाए हुए है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक से वार्ता की गई है। वार्ता के क्रम में यह भी कहा गया कि यदि उनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन में देर होती है तो शपथ-पत्र लेकर उनका शीघ्र ही भुगतान किया जाए। बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष डा. अतुल सिंह, महामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, दिलीप सिंह, सुनील सिंह, संगठन मंत्री ऋषि श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष हसन सईद, ओम प्रकाश सिंह , पारस नाथ सिंह, रवींद्र मिश्रा, बद्री नाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed