फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers union sat on strike at the college gate against the manager

Jaunpur News: प्रबंधक के खिलाफ काॅलेज गेट पर धरने पर बैठा शिक्षक संघ

Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Teachers union sat on strike at the college gate against the manager
बरईपार। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सिरसी में प्रबंधक और शिक्षकों के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। कक्षा में कुर्सी और मेज नहीं रखे जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को काॅलेज के गे़ट पर धरना शुरू कर दिया। शिक्षकों ने प्रबंधक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के ठकुराई गुट के संरक्षक रमेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.राकेश सिंह, जिलाध्यक्ष तेरस यादव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हृदय नारायण उपाध्याय के नेतृत्व में विद्यालय के गेट पर शिक्षकों ने धरना दिया। धरना सभा का नेतृत्व कर रहे शिक्षक नेता रमेश सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहा है। दो दिन पूर्व ही शिक्षकों ने बच्चों को टाट पट्टी पर बैठाकर कमरे के बाहर पढ़ाई कराई थी। संरक्षक रमेश सिंह ने आरोप लगाया कि विद्यालय में अवैध धनउगाही के लिए प्रेरित किया जाता है। शिक्षक नहीं मानते हैं तो उनके ऊपर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। कुर्सी और मेज कक्षा से हटा दी गई है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है। स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश सिंह ने बताया कि शिक्षक कक्षा में कुर्सी रखवाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रबंधक को सूचना दे दी गई है। प्रबंधक उच्च अधिकारियों के संपर्क में हैं जो भी निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी का कहना है कि जांच कमेटी बनाई जा रही है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed