फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers protest against the mandatory TET requirement.

Jaunpur News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against the mandatory TET requirement.
टीईटी के विरोध में जुलूस निकालते शिक्षक। स्वयं
जौनपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर शिक्षकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजा। इस मांग पत्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से स्थायी छूट देने की प्रमुख मांग शामिल है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में शिक्षकों ने अपनी चिंता जताई। जिला संयोजक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि 23 अगस्त 2010 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने टीईटी को न्यूनतम अर्हता बनाया था। इससे पहले देशभर में लाखों शिक्षकों की नियुक्तियां तत्कालीन नियमों के अनुसार हुई थीं।
विज्ञापन

इन शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों तक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। न्यायालय के 1 सितंबर 2025 और 29 मई 2026 के निर्णयों के बाद लाखों शिक्षकों के भविष्य पर अनिश्चितता छा गई है। संगठन का तर्क है कि किसी भी नए पात्रता मानदंड को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह न्याय, समानता और विधिक निश्चितता के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।
महासंघ ने केंद्र सरकार और संसद से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने प्रभावित शिक्षकों को संरक्षण प्रदान करने के लिए सकारात्मक पहल की मांग की। महासंघ ने अपनी मांगों में स्पष्ट किया है कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए। उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी यह छूट मिलनी चाहिए। संगठन ने इन शिक्षकों को स्थायी राहत देने की वकालत की है।

इसके लिए संसद में उपयुक्त विधायी संशोधन या विशेष प्रावधान लाने की आवश्यकता बताई गई है। धरना प्रदर्शन में जिला सह संयोजक केशव सिंह, अभिषेक सिंह, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, रत्नेश सिंह, अरविंद प्रकाश, अखिलेश मिश्रा राकेश सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, प्रीति मौर्या, बबीता सिंह और नीतू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed