फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers mobilized regarding ad-hoc teachers, protested by tying black bands

Jaunpur News: तदर्थ शिक्षकों को लेकर शिक्षक लामबंद, काली पट्टी बांधककर जताया विरोध

Thu, 16 Nov 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Teachers mobilized regarding ad-hoc teachers, protested by tying black bands
मुंगराबादशाहपुर। तदर्थ शिक्षकों को हटाने से संबंधित जारी शासनादेश के विरोध में शिक्षक लामबंद हो गए हैं। सार्वजनिक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सभी शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। शासनादेश वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

विद्यालय के सभी शिक्षकों ने पहले बैठक कर सरकार के तुगलकी फरमान की आलोचना की फिर बाहों पर काली पट्टी बांधकर स्कूल परिसर में सरकार विरोधी नारे लगाए। शिक्षकों ने कहा कि सरकार ने तदर्थ शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी किया है जो सरकार की हठधर्मिता को दर्शाती है। सरकार को इस फैसले को तत्काल वापस लेना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में कालेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, रविंद्र प्रसाद मिश्रा, गोपाल जी पांडेय, दिनेश कुमार, रवि शंकर, हरिओम यादव, विमल कुमार सिंह, रतन शंकर मिश्रा, चित्रसेन सिंह, अजय कुमार, गोविंद मोहन श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, सुभाष चंद्र तिवारी, रोहित शर्मा, प्रदीप कुमार, रमाकांत सिंह, ज्योति मिश्र, अनुपम तिवारी आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed