फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers filled the collectorate demanding restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में भरी हुंकार

Wed, 21 Sep 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers filled the collectorate demanding restoration of old pension
लेक्ट्रेट में पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेशी प्राथमिक शिक्षक - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली के लिए मंगलवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) व कर्मचारी संघ भी साथ रहा।
विज्ञापन

सुबह शिक्षकों का जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा। परिसर का भ्रमण के बाद उन्होंने धरना देना शुरू किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है। इसे पाने के लिए संघर्ष चलता रहेगा। देश में दो तरह की व्यवस्था नहीं चलेगी। एक तरफ सांसद-विधायक पेंशन व पारिवारिक पेंशन ले रहे हैं और कर्मचारियों को इससे वंचित किया जा रहा है। शिक्षकों की पदोन्नति रुकी है। स्थानांतरण नहीं हो रहा है। उन्होंने शिक्षामित्र तथा अनुदेशकों को समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ (कार्यरत) के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि उनका संगठन भी आंदोलन के साथ है। संचालन जिला मंत्री सतीश पाठक ने किया। सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि संगठन आंदोलन में सहयोग के लिए तैयार है। सभा को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री संजय चौधरी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव एवं पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू पांडेय, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष अतुल प्रताप, राजेश टोनी, संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री शिव कुमार यादव, सिंचाई विभाग के अध्यक्ष अरविंद यादव ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed