फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teachers angry at being assigned BLO duty submitted a memorandum

Jaunpur News: बीएलओ की ड्यूटी लगाने से नाराज शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 31 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teachers angry at being assigned BLO duty submitted a memorandum
शाहगंज। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की ड्यूटी लगाए जाने से शिक्षकों में काफी रोष है। बुधवार को बड़ी संख्या में शिक्षक ब्लॉक परिसर में एकत्र हुए और इस व्यवस्था का विरोध जताया। उपजिलाधिकारी कुनाल गौरव व क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों ने कहा कि बार-बार गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इससे छात्रों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। बीएलओ की ड्यूटी से शिक्षकों को मुक्त किए जाने की मांग की।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और अटेवा के संयुक्त नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान महासंघ के जिला सहसंयोजक डॉ. अभिषेक सिंह, अटेवा के अनिल कुमार व विवेक कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालयीय कार्यों के लिए नियुक्त होते हैं, लेकिन चुनाव, जनगणना, सर्वेक्षण एवं बीएलओ जैसे कार्यों में लगातार लगाए जाने से शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। इस अवसर पर धनंजय मिश्रा, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र यादव, संजीत कुमार, लाल बहादुर, रविन्द्र यादव और अनिरुद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed