फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher-student making short film Balasena

शिक्षक-छात्र मिलकर बना रहे लघु फिल्म बालसेना

Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Teacher-student making short film Balasena
बालसेना फिल्म के की हो रही शूटिंग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के सिकरारा ब्लाक के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक बच्चों को प्रेरित और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए लघु फिल्म बालसेना बना रहे हैं। इसके पहले भी वह ‘हमार बिटिया हमार मान’ लघु फिल्म बना चुके हैं। मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक होने की वजह फिल्म को पूरे प्रदेश में सराहना मिली थी। यूट्यूब पर अभी भी यह फिल्म धूम मचाए हैं। इसी से उत्साहित होकर शिक्षकों ने अब बच्चों के शौर्य और संघर्ष को दर्शाने का निर्णय किया।
विज्ञापन

लघु फिल्म का निर्देशन कर रहे प्राथमिक विद्यालय लखेसर के सहायक अध्यापक शिवम सिंह ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट, निर्देशन और निर्माण का कार्य बुनियादी शिक्षा से जुड़े लोग ही कर रहे हैं। इस फिल्म की छोटी सी झलक डीबीटी : एक पहल सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को जागरूक करना और यह बताना कि सरकार द्वारा भेजे गए पैसे का उपयोग उसी कार्य में करें, जिसके लिए वह मिला है। यानी अभिभावक धन का उपयोग केवल बच्चों के लिए जूते, मोजे, स्वेटर, पैंट, स्कर्ट, शर्ट खरीदने में ही करें, अन्यत्र बिल्कुल न करें।
विज्ञापन

इसके पटकथा लेखक प्राथमिक विद्यालय भुआकला के शिक्षक प्रेमचंद्र तिवारी ने बताया कि ये मात्र एक कड़ी है, पूरी फिल्म का नाम है ‘बालसेना’ जो समाज में व्याप्त समस्याओं से छात्रों के लड़ने का जज्बा दिखाती है। फिल्म में पिता का रोल सहायक अध्यापक शिवम सिंह, मां का किरदार प्राथमिक विद्यालय सोईथा की सहायक अध्यापक सौम्या सिंह, बच्ची किरण का किरदार किरन यादव (छात्रा प्राथमिक विद्यालय सोइथा) तथा अभिभावक विष्णु पांडेय प्राथमिक विद्यालय खपरहां, शिक्षक के मित्र की भूमिका में हैं। शिवम सिंह ने बताया कि एक घंटे की इस पूरी फिल्म को 26 जनवरी तक प्रदर्शित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
समाज और बच्चों के शैक्षिक व जागरूकता के संबंध में उम्दा प्रयास है। इसका विभाग एवं पढ़ने वाले बच्चों में सकारात्मक संदेश जाएगा। - डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed