फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Teacher leader injured by shooting

गोली मारकर शिक्षक नेता को किया घायल

Tue, 08 Dec 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Teacher leader injured by shooting
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में आई बरात से में बदमाशों ने एक शिक्षक नेता को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव निवासी एवं जूनियर हाईस्कूल शि क्षक संघ के मड़ियाहूं ब्लाक अध्यक्ष रायसाहब यादव 48 मंगलवार को एक बरात में शामिल होने जलालपुर थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव गए थे। बरात सिरकोनी क्षेत्र के इजरी धौरहरा गांव निवासी अनिल यादव के घर से गई थी। बताया जा रहा है कि बरात में ही शामिल कुछ अराजक तत्वों से रायसाहब का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में करीब साढ़े आठ बजे रायसाहब यादव बरात से घर के लिए रवाना हुए जैसे ही वह करीब एक सौ मीटर आगे रास्ते पर गए थे तभी किसी ने उनपर गोली चला दी। गोली उनके कंधे के पास लगी और वह बाइक से जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल शिक्षिक नेतं को लोगों की मदद से पीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष जलालपुर मौके पर पहुंच गए। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार का कहना है कि बरात में गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed