फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   teacher

माध्यमिक शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर सौंपा पत्रक

Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
teacher
माध्यमिक शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर सौंपा पत्रक
विज्ञापन

29 अगस्त को विधान भवन लखनऊ का करेंगे घेराव
सरकार द्वारा की गई वादा खिलाफी से शिक्षकों में आक्रोश
जौनपुर। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा मंत्री द्वारा शिक्षकों के साथ की गई वादा खिलाफी के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। शिक्षक संघ ने 29 अगस्त को विधान भवन का घेराव में अधिक से अधिक शिक्षकों से सहभाग करने की अपील की।
विज्ञापन

संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा 2019 में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन बंद पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कुछ प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए आगामी लोक सभा चुनाव के पश्चात उसे पूरा करने का आश्वासन दिया था। परन्तु आज तक पूरा नहीं किया। पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितिकरण, वित्त विहिन शिक्षकों के सेवा नियमावली निर्गत करने, उन्हें सम्मान जनक मानदेय 15000 प्रतिमाह राजकोष से दिये जाने के अभी तक कोई पहल नहीं की गयी। जिससे माध्यमिक शिक्षक संघ को बाध्य होकर क्रान्ति दिवस के अवसर पर अपनी तीन मांगों को लेकर प्रदर्शन करना पड़ा। प्रांतीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने कहा कि यदि आज के इस प्रदर्शन के पश्चात हमारी मांगों के सम्बन्ध में सरकार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जाती तो माध्यमिक शिक्षक संघ आगामी 29 अगस्त को विधान भवन का घेराव करेगा। पूर्व मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए हम शिक्षकों को निर्णायक संघर्ष करना होगा। जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने शिक्षकों से 29 अगस्त को विधान भवन का घेराव में शामिल होने की अपील की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह व संचालन जिलामंत्री तेरस यादव ने किया। इस मौके पर नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, अरविन्द सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, ऋषि श्रीवास्त, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed