फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   tauktae cyclone celebration in jaunpur after a man found alive who missing from ship sinking at sea by this way he saved own life

ताउते चक्रवात: समुद्र में डूबे जहाज से लापता युवक को लेकर 3 दिन बाद मिली खुशखबरी, ऐसे बचाई खुद की जान

Fri, 21 May 2021 08:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 May 2021 08:53 PM IST
सार

ताउते चक्रवात के कारण मुबंई के पास एक जहाज के डूबने की खबर जौनपुर पहुंची तो एक घर में कोहराम मच गया था। कारण ये कि उस घर का एक सदस्य उस जहाज पर मौजूद था। हादसे के तीसरे दिन उस युवक के सही-सलामत होने की खबर मिली तो खुशी का माहौल बन गया। 
 

विज्ञापन
tauktae cyclone celebration in jaunpur after a man found alive who missing from ship sinking at sea by this way he saved own life
खुटहन थाना क्षेत्र के ओइना गांव निवासी विनय मिश्रा - फोटो : social media

विस्तार

 अरब सागर से उठे ताउते तूफान के बीच लापता जहाज पर मैकेनिक के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक युवक  सकुशल होने की खबर आते ही  खुशी का माहौल है।  अभी तक अनहोनी की आशंका से परिजनों में कोहराम मचा था। खुटहन थाना क्षेत्र के ओइना गांव निवासी विनय मिश्रा के सकुशल होने की खबर आते ही गांव में  खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


हादसे के तीसरे दिन परिजनों को पता चला कि विनय को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।  ओइना गांव निवासी विनय मिश्रा पुत्र गंगा प्रसाद मर्चेंट नेवी में मैकेनिक के पद पर वर्षों से तैनात हैं। उसकी तैनाती जिस जहाज पर थी  वह तूफान की चपेट में आकर समुद्र में समा गया।
विज्ञापन


जहाज के लापता होने की खबर पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया था।   अब पता चला कि जहाज डूबने लगा तो विनय ट्यूब के सहारे समुद्र में छलांग लगा दिया था। वह  ट्यूब के सहारे समुद्र की लहरों के थपेड़े खाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसी दौरान वायु सैनिकों की उसपर नजर पड़ी तो उसे बाहर निकाला।  वह लगभग बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। विनय के परिजनों ने बताया कि मुंबई से खबर आई कि विनय अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

पांच दिन से बेटे का नहीं है कुछ पता, परिवार को चिंता

मुंबई के बांबे हाई हिरा फिल्ड में मौजूद शिप पापा 305 पर कार्यरत मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह (26) पुत्र संतोष सिंह अभी भी लापता हैं। संदीप तेल निकालने की कंपनी मैथु एसोसिएट कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करते थे। उसकी कोई जानकारी न मिलने के कारण परिवार के सदस्यों को रो-रो कर बुरा हाल है।

सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह बीते दो साल से मुंबई के मैथु एसोसिएट कंपनी में कार्यरत हैं। संदीप की चचेरी बहन प्रियंका ने बताया कि संदीप 4 अक्टूबर 2020 को मुबई गए थे। उनके घर वापसी के लिए 25 मई का टिकट भी करा लिया था। इस बीच परिवार से उसने 16 मई की शाम मोबाइल से वीडियो काल कर करीब 10 मिनट बात भी हुई। लेकिन17 मई को मुंबई में ताउते तूफान आ गया। जिसके बाद से संदीप को कोई पता नहीं चल रहा है। 

सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह बीते दो साल से मुंबई के मैथु एसोसिएट कंपनी में कार्यरत हैं। संदीप की चचेरी बहन प्रियंका ने बताया कि संदीप 4 अक्टूबर 2020 को मुबई गए थे। उनके घर वापसी के लिए 25 मई का टिकट भी करा लिया था। इस बीच परिवार से उसने 16 मई की शाम मोबाइल से वीडियो काल कर करीब 10 मिनट बात भी हुई। लेकिन17 मई को मुंबई में ताउते तूफान आ गया। जिसके बाद से संदीप को कोई पता नहीं चल रहा है। 

अरब सागर में लापता हैं चंदौली के यतेंद्र

अरब सागर में वोट डूबने के बाद जिले के धानापुर ब्लॉक के हिंगुतरगढ़ के निवासी यतेंद्र विक्रम सिंह भी लापता हैं। यतेंद्र मर्चेंट नेवी में चीफ ऑफिसर के पद 2005 से तैनात थे। ताउते तुफान के दौरान वारप्रदा टग बोट अरब सागर में लापता हो गई। इस वोट में 11 लोग सवार थे। तीन लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया वहीं नौ लोग अभी भी लापता हैं। इन नौ लोगों में एक यतेंद्र भी हैं। अभी उनकी तलाश जारी है। संभावना जताई जा रही है कि टगबोट को डूबते देख उसमें सवार कर्मी जीवन रक्षक जैकेट पहनकर समुद्र में कूद गए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed