फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Taraweeh namaz offered after moon sighting, fasting starts from today

Jaunpur News: चांद दिखने के बाद पढ़ी गई तरावीह की नमाज, आज से रोजा शुरू

Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Taraweeh namaz offered after moon sighting, fasting starts from today
जौनपुर। चांद नजर आते ही रोजा शुरू हो गया। जगह-जगह तरावीह की नमाज पढ़ी गई। रविवार से रमजान का रोजा शुरू हो गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मस्जिदों में नमाज शुरू गई। सभी ने एक-दूसरे को रमजान के महीने की मुबारक बाद दी। रमजान को लेकर बाजारों में दो दिन पहले से ही भीड़ शुरू हो गई थी। सहरी और इफ्तार में प्रयोग की जाने वाली चीजों खजूर, पापड़, पावरोटी ,तेल, किराने का सामान आदि की खरीदारी तेज हो गई थी। शनिवार को चांद दिखने की सूचना मिलते ही घरों में खुशी का माहौल शुरू हो गया। खेतासराय : शनिवार की शाम चांद नजर आने की तस्दीक हो जाने के बाद रविवार से रमजान के रोजा शुरू हो गया। क्षेत्र की अधिकतर मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज का क्रम भी शुरू हो गया।शनिवार को लोगों ने बाजार से खजूर, पापड़ आदि की खरीदारी की। मस्जिदों में पहले से ही साफ-सफाई कर ली गई है। रमजान का महीना शुरू होते ही हर मस्जिदों में नमाजियों की संख्या बढ़ गई है। शाही जामा मस्जिद के इमाम कारी जलालुद्दीन ने लोगों से इस बरकत और रहमत वाले महीने में बुराई से तौबा कर दान पुण्य, नमाज़ , तिलावत आदि द्वारा सवाब कमाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed