फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Take strict action against those who collect donations in the name of changing transformers

Jaunpur News: ट्रांसफाॅर्मर बदलने के नाम पर चंदा वसूलने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई

Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Take strict action against those who collect donations in the name of changing transformers
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता एवं सांसद मछलीशहर प्रिया सरोज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला विद्युत समिति की बैठक हुई। बैठक में आरडीएसएस, छूटे हुए अविद्युतीकृत मजरों के विद्युतीकरण, स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रगति, मुख्यमंत्री नगर सृजन/ विस्तारित योजना, सांसद विधायक निधि के कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने सख्त निर्देश दिए कि ट्रांसफाॅर्मर बदलने के नाम पर कहीं भी चंदा जुटाने अथवा धन उगाही की शिकायत आ रही है वहां तत्काल संज्ञान लेते हुए सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करें। अध्यक्ष सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिन मजरों में अभी विद्युतीकरण होना है, ब्लॉकवार सूची बनाकर प्राथमिकता पर कार्य किया जाए। अध्यक्ष ने ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता वृद्धि करने, ऐसे ट्रांसफाॅर्मर जो तीन से अधिक बार जल चुके हैं उनकी सूची उपलब्ध कराने, जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेने के साथ ही जेई के साथ बैठक कराने को कहा है। बैठक में अधीक्षण अभियंता ने विद्युत संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी जनप्रतिनिधिगणों के साथ ही जनता का फोन अवश्य उठाएं। विद्युत संबंधी जो भी शिकायतें जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई है उनका निस्तारण अगली बैठक से पूर्व करना तय करेॅ। विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं में पात्र व्यक्तियों को क्षतिपूर्ति का लाभ अवश्य दिया जाए। कहा कि योजनाओं से जनप्रतिनिधियों को भी अवश्य अवगत कराए, जहां कहीं भी जर्जर तार बदलने, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है, वहां शीघ्र कार्य किया जाए। विद्युत संबंधी अन्य मुद्दे भी उठाए गए जिस पर अध्यक्ष द्वारा इसका निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी दिशा निर्देश दिए है उनका पालन कराया जाएगा। इस मौके पर विधायक जफराबाद जगदीश नरायण राय, मडियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, मल्हनी विधायक लकी यादव, मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर, मुगराबादशाहपुर पंकज पटेल ,एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित विद्युत विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed