फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   take care while during sowing paddy

धान की नर्सरी डालने और बीज शोधन में बरतें सावधानी

Tue, 26 May 2020 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
take care while during sowing paddy
जौनपुर। केराकत के अमिहित स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित गोष्ठी में किसानों को धान की नर्सरी डालने के साथ बीज के शोधन और पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्र के 100 किसानों को धान की प्रजाति पीटी 5204 (सांभा मंसूरी) का आधारीय बीज 5 किलोग्राम का पैकेट सभी किसानों को दिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पादप जैव प्रौद्योगिकी संस्थान पूसा नई दिल्ली और नंद एजुकेशनल फाउंडेशन फार रूरल डेवलपमेंट (नेफोर्ड) संस्थान लखनऊ की ओर से आयोजित गोष्ठी में धान की पैदावार बढ़ाने पर बल दिया गया। वैज्ञानिक डा. नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह के हाथों किसानों को बीज वितरित कराया। शस्य वैज्ञानिक डा. एके सिंह ने कहा कि धान की यह प्रजाति 125-130 दिन की है। 50-55 क्विंटल प्रति हेक्टेयर पैदावार है। प्रक्षेत्र प्रबंधक वीके सिंह ने धान की नर्सरी प्रबंधन, बीज शोधन स्ट्रोटोसाइकलिन व कापर ऑक्सी क्लोराइड अथवा ट्राइकोडरमा का प्रयोग करने की सलाह दी। दिनेश कुमार ने मृदा परीक्षण कराकर धान की रोपाई करने की सलाह दी। इस मौके पर किसान रामाश्रय, अजय कुमार, राजकुमार राम, इंद्रसेन, सुबाष, राजेन्द्र, हरिवंश, विनय कुमार, चंद्र शेखर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed