फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tablet given to 236 students

236 छात्र-छात्राओं को दिया गया टैबलेट

Sat, 07 May 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tablet given to 236 students
जौनपुर। जिले के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को 236 अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

आशीर्वाद नर्सिगिं एंड पैरामेडिकल कॉलेज छितौना दुबेपुर के सभागार में जीएनएम एवं एएनएम के 45 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार और विशिष्ट अतिथि राजेश बाबू राजस्व विभाग ने निशुल्क टैबलेट वितरण किया।

सिकरारा क्षेत्र में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने कलवारी स्थित राहुल पीजी कॉलेज के 15 छत्रा-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विद्यार्थियों से किए वायदे को पूरा करने के प्रति कृत संकल्प है। आधुनिक शिक्षा में टैबलेट बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहा है। इसके माध्यम से छात्र बहुत सारी जानकारियां कम समय में आसानी से हासिल कर सकेंगे। प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से पीजी कक्षा के 25 में से 15 विद्यार्थियों को देने के लिए प्रथम चक्र में टैबलेट उपलब्ध कराया गया गया है। शेष के लिए स्मार्ट फोन व टैबलेट उपलब्ध होते ही उन्हें दे दिए जाएंगे। करंजाकला क्षेत्र के सिद्धीकपुर स्थित राजकीय आईटीआई में लैपटॉप वितरण कार्यक्रम रखा गया। कुल 160 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि सुनिल यादव मम्मन ने कहा कि आज के आधुनिक युग में ज्यादातर शिक्षा में टैबलेट का प्रयोग हो रहा है। टैबलेट लाभ छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed