फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sworn in nominated councilors changed in waiting ceremony

इंतजार समारोह में बदला मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण

Tue, 09 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sworn in nominated councilors changed in waiting ceremony
12- कलेक्ट्रेट स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में नामित सभासदों को एसडीएम सदर व मौजूद नगरपालिका अध् - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में मंगलवार को आयोजन तो मनोनीत सभासदों के शपथ ग्रहण का था, लेकिन संवादहीनता के चलते यह इंतजार समारोह में तब्दील हो गया। कभी चेयरमैन नए सभासदों का इंतजार करती दिखीं तो कभी मनोनीत सभासद चेयरमैन के इंतजार में बैठे रहे। काफी जद्दोजहद के बीच दोपहर करीब एक बजे शपथ ग्रहण हो पाया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में शासन ने मछरहट्टा निवासी रामकृष्ण नारायणन, सिपाह निवासी मनीष श्रीवास्तव, सुक्खीपुर निवासी मनीष सोनकर, प्रेमराज का पुरा निवासी जयप्रकाश मौर्य और रासमंडल निवासी शरद टंडन को सभासद मनोनीत किया है। सभी का शपथ ग्रहण मंगलवार को सुबह 10 बजे से सामुदायिक भवन में होना था। चेयरमैन माया टंडन तय समय पर वहां पहुंच गई, लेकिन न सभासद मिले और न ही कोई अधिकारी। करीब आधे घंटे तक वह इंतजार करती रहीं। बाद में सभागार से उठकर चली गई। उन्हें बताया गया कि शपथ दिलाने वाले एसडीएम सदर की अन्य व्यस्तताओें के कारण समय 12 बजे कर दिया गया है। दोपहर 12 बजे सभासद सभागार में पहुंच गए तो चेयरमैन नहीं आई। करीब आधे घंटे तक इंतजार के बाद चेयरमैन आई तो शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। एसडीएम नितिश कुमार सिंह ने सभी सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बाबत चेयरमैन का कहना था कि उन्हें सुबह 10 बजे से ही कार्यक्रम की सूचना दी गई, लिहाजा वह समय से पहुंच गई थी। किसी ने समय बदले जाने के बारे में अवगत नहीं कराया था। जब इसकी जानकारी हुई तो लौट गई। दोबारा फिर आ गई थी। वहीं सभासदों का कहना था कि शपथ दिलाने वाले एसडीएम के अचानक व्यस्त हो जाने से यह दिक्कत हुई। भूलवश इसकी सूचना चेयरमैन को नहीं दी जा सकी।
विज्ञापन

नगर के विकास में आपकी महती भूमिका - एसडीएम
बदलापुर/जफराबाद। नगर पंचायत के मनोनीत सभासदों को सादे समारोह में मंगलवार को शपथ दिलाई गई। बदलापुर में एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने नामित सभासद दिलीप कुमार जायसवाल, जयकुमार सिंह और कमलाकांत मिश्र को शपथ ग्रहण कराते हुए नगर के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि शासन ने आपको जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका शत प्रतिशत निर्वहन करें। समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन अमरदेई और संचालन ईओ डॉ. महेंद्र ने किया। इस मौके पर साधू पासी, प्रिंसी विश्वकर्मा, शकुंतला शर्मा, हरिश्चंद्र चौरसिया आदि मौजूद रहे। वहीं जफराबाद में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में एसडीएम सदर नितिश कुमार सिंह ने नामित सभासद जविंदर साहू, सुशील मोदनवाल व चिंतामणि देवी को शपथ दिलाया। संचालन ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सूबेदार सिंह, सभासद चंद्रशेखर सरोज, शीतला प्रसाद गिरी, अजय मौर्य, लक्ष्मी गिरी, खान असद खुर्रम, अवध नारायण, विक्रम कुमार, वेद प्रकाश, ओंकार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed