फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspicious death of married woman, mourning in the family

Jaunpur News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत, परिजनों में मातम

Thu, 25 May 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, mourning in the family
बरसठी थाना क्षेत्र के पठखौली संपत्ति पाठक गांव में बुधवार की शाम को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। घटना से परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

पठखौली संपत्ति पाठक गांव निवासी खदेरू गौतम की पुत्री 26 वर्षीय नगीना की शादी वर्ष 2015 में मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी बीरेंद्र गौतम के साथ हुई थी। सोमवार को नगीना अपनी ससुराल मीरपुर से मायके पठखौली संपत्ति पाठक गांव आई थी। बुधवार को दोपहर बाद अंदर से कमरा बंद करके सोने चली गई। शाम तक बाहर न निकलने पर परिजन पहले जगाने का प्रयास किए, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ा गया। दरवाजा तोड़कर परिजन अंदर गए तो वह मृत पड़ी थी। इसकी जानकारी ससुराल पक्ष के लोगों को भी दी गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed