फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspended running quota shop cancelled, three shops fined

Jaunpur News: निलंबित चल रही कोटे की दुकान निरस्त, तीन दुकानों पर अर्थदंड

Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Suspended running quota shop cancelled, three shops fined
बदलापुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में अनियमितता का मामला प्रकाश में आने पर दुकान को निलंबित किया गया था। अब दुकान को निरस्त कर दिया गया है। आपूर्ति के विभाग के अनुसार डीएसओ संतोष विक्रम शाही ने ग्राम पंचायत सरायगुंजा के कोटेदार सुचित्रा मौर्या के कोटे की दुकान को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ कार्ड धारकों में खाद्यान्न वितरण करते समय घटतौली का आरोप था। कार्ड धारकों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी तथा एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए की थीं। शिकायती पत्र की जांच पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी को सौंपी गई थी। विजय साहनी की रिपोर्ट पर यह दुकान निलंबित कर दी गई थी। पूर्ति निरीक्षक विजय साहनी ने बताया कि खाद्यान्न वितरण में दिक्कत न होने पाए इसके लिए दुकान पड़ोस के कोटेदार ग्राम बनगांव पट्टी से संबद्ध कर दी गई है। इसी क्रम में तीन अन्य दुकानों पर दो-दो हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। इन कोटेदारों पर आरोप है कि गोदाम के पास स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, साइन बोर्ड नहीं लगाए थे। अंत्योदय की सूची व स्टॉक रजिस्टर भी सार्वजनिक नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed