फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspected young man hanged himself to death

संदिग्ध हाल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान........

Fri, 06 Nov 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Suspected young man hanged himself to death
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। अंदर से बंद कमरे में मफलर के सहारे उसका शव फंदे पंखे के हुक से लटक रहा था। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को भेज दिया।
विज्ञापन

गहली गांव निवासी अनुज यादव (24) निगोह गांव श्रीरामपरमहंस बालिका विद्यालय में पढ़ाता था। उसका परिवार स्कूल की छत पर ही बने कमरे में रहता था। रोज की तरह अनुज बृहस्पतिवार की सुबह जगा और दैनिक कार्यों के बाद वह सोने के लिए छत पर चला गया। घरवालों के अनुसार जब सुबह 11 बजे तक अनुज का दरवाजा नहीं खुला तो पिता हरिशंकर यादव ने उसे जगाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला तो हरिशंकर ने परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर वह अंदर घुसे, जहां पंखे की कुंडी के सहारे अनुज का शव झूल रहा था। अनुज पढ़ने में होनहार था। वह बीएड अंतिम वर्ष की पढ़ाई करने के साथ ही बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी श्यामदास वर्मा व सीओ राजेंद्र प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों की सहमति के बाद पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed