फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suspected recent death of middle-aged and young man from Mumbai

मुंबई से आए अधेड़ और युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Suspected recent death of middle-aged and young man from Mumbai
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को मुंबई से आए दो लोगों की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। एक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। मृत्यु के बाद उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। वहीं दूसरे शख्स की मृत्यु के बाद परिजनों ने बिना किसी को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना से लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के मंसिल गांव निवासी राजेंद्र कुमार (49) मुंबई में रहते थे। वह 15 मई को ऑटो से घर आए। सोमवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर घर वालों ने सीएमओ को फोन कर सूचना दी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने बताया कि राजेंद्र जब अस्पताल पहुंचा तो उसे सांस लेने में काफी दिक्कत थी। इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घर में राजेंद्र के अलावा उसकी मां है। दोनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उधर, मछलीशहर के सराय यूसुफ गांव निवासी लालचंद यादव का बेटा दिनेश कुमार यादव (26) चार दिन पहले घर आया था। वह घर पर ही क्वारंटीन में रह रहा था। सोमवार की राम अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह इसकी जानकारी हुई तो सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी विश्वकर्मा गांव पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की, मगर युवक की मौत के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी। चिकित्सक ने सबको क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed