{"_id":"60afd8068ebc3e7fd5304fa0","slug":"suspected-death-of-young-man-who-came-in-laws-accused-of-murder-jaunpur-news-vns591666470","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत, हत्या का आरोप.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत, हत्या का आरोप.
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सोहासा गांव में ससुराल आए युवक की बुधवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सुबह घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी सचिन पटेल (30) पुत्र राज बहादुर पटेल की शादी वर्ष 2016 में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहासा निवासी लल्लन पटेल की पुत्री सुमन पटेल से हुई थी। दम्पती से दो चार साल का पुत्र सिद्धार्थ और डेढ़ माह का पुत्र अविरल है। मंगलवार की देर शाम सचिन अपनी पत्नी से मिलने ससुराल सोहासा आए हुए थे। बुधवार की शाम जब वह घर जाने के लिए तैयार हुए तो पत्नी सुमन व अन्य ससुरालीजनों ने उन्हें रोक लिया। मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि सचिन ने अत्यधिक शराब पी ली, जिससे रात करीब 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन प्रयागराज स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिवार वाले सुबह मौके पर पहुंचे। बड़े भाई सुरेन्द्र पटेल ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि पत्नी सुमन का सचिन के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। सुमन झगड़ा करके मायके आई हुई थी। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पत्नी सुमन और अन्य परिजनों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मृत्यु की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।