फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sushma wants to get ticket for husband along with herself

खुद के साथ पति को भी टिकट दिलाना चाहती हैं सुषमा

Wed, 16 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sushma wants to get ticket for husband along with herself
समाजवादी पार्टी में पति के जाने के बाद बसपा से निलंबित विधायक सुषमा पटेल की पार्टी से निष्ठा बदल गई है। उन्होंने एक दिन पहले लखनऊ में सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात भी की। हालांकि, अभी दल बदल कानून के तहत सपा की सदस्यता नहीं ले रही हैं, लेकिन दावा कर रही हैं कि सपा से ही वह मुंगराबादशाहपुर विधानसभा का आगामी चुनाव लड़ेंगी। चर्चा तो ये भी है कि वह पति को भी टिकट दिलाने की कोशिश में लगी हुई हैं।
विज्ञापन

सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरे रणजीत पटेल पहले से ही सपा में हैं। वहीं, उनकी पत्नी और विधायक सुषमा पटेल का इस बारे कहना है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव की हरी झंडी मिली तो वह भी किसी विधानसभा क्षेत्र से रण मे उतरेंगे। हालांकि सपा मुखिया अखिलेश यादव से मेरी मुलाकात हुई है। जनता की मांग पर मैंने यह फैसला लिया और समाजवादी पार्टी से ही आगामी चुनाव मुंगराबादशाहपुर से लड़ूंगी। मेरा दिल और दल दोनों परिवर्तित हो चुका है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि हैं। यदि विधायक सुषमा पटेल सपा में शामिल होती हैं तो उनका स्वागत हैं।
विज्ञापन

बसपा पर लगाया गंभीर आरोप
विधायक सुषमा पटेल ने बसपा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी में निष्ठावान लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। कब कौन पार्टी से निकाल दिया जाएगा, इसका कोई भरोसा नहीं है। इसलिए अलग रास्ता चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने दावा किया है कि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आदेश मिल गया है। अब तैयारी करने जा रही हूं। जनता का फैसला था कि सपा से चुनाव लड़ा जाए, इसलिए मैंने फैसले को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed