{"_id":"65a42ec262bf330990093dc4","slug":"sunday-was-the-coldest-day-of-the-season-no-relief-yet-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-10941-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, अभी राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रविवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, अभी राहत नहीं
विज्ञापन
जौनपुर। क्षेत्र में हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड जारी है। फिलहाल अभी राहत के आसार नहीं है। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने के कारण लोग ठिठुरते रहे। पिछले छह दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ी रहीं । रविवार को भी सुबह घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित रहा। ट्रेनें तीन से 10 घंटे तक विलंब से स्टेशनों पर पहुंचीं।
शनिवार रात से ही कोहरा छाने लगा था। कोहरा रविवार को 10 बजे तक बना रहा। आकाश में बादल छाए रहने से दिन में सूरज नहीं निकला। पूरे दिन शीतलहर चलती रही और लोग दिन में भी कंपकंपाते नजर आए। ऐसे में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बूढ़े और बच्चे घरों में गर्म कपड़ों में रहे। बाजारों में सर्दी के चलते ग्राहक कम नजर आए। बाजार जहां देर से खुले, वहीं जल्दी बंद हो गए। शाम ढलते ही सर्दी बढ़ गई। सुबह दृश्यता 100 मीटर रही, ऐसे में वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। तापमान में गिरावट के चलते गलन बढ़ने से पशुओं को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। राज पीजी काॅलेज के प्राचार्य व भूगोल के प्रोफेसर शंभूराम चौहान ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार पछुवा हवा चलने से मैदानी इलाकों के वायुमंडल में मिश्रीकरण से ठंड बढ़ रही है।
कोहरे से गेहूं को फायदा, दलहन, तिलहन फसल को नुकसान :-
कोहरे के कारण फसलों में कीटों के प्रकोप की संभावना बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि एक-दो दिन कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन 72 घंटे से अधिक रहा तो इसका दुष्प्रभाव फसलों पर पड़ेगा। इससे गेहूं को फायदा और दलहन, तिलहन फसल को नुकसान होगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक पादप सुरक्षा कृषि विज्ञान केंद्र के अमित डॉ. संदीप ने बताया है। जो किसान आलू के फसलों में दवा का छिड़काव नहीं किया है उसमें पाला असर देखा जा रहा है। गेहूं फसलों को छोड़कर अन्य दलहनीय तिलहनीय फसलों को पाला नुकसान देय होगा ।
विज्ञापन
कोहरे के चलते विलंब से पहुंचीं ट्रेनें :-
कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। रविवार को मुंबई से आने वाली गोदान तीन घंटे, दिल्ली से आने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस छह घंटे, आनंद बिहार मऊ एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से जौनपुर जंक्शन पर पहुंची। वहीं जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली अमृतसर से हाबडा पंजाब मेल तीन घंटा, हाबडा से नई दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस दो घंटा विलंब से पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे वह स्टेशन पर व दुकानों पर बैठकर अपना समय काटते देखे गए।
सर्दी बुखार के बढ़े मरीज :-
मौसम मेंं बदलाव के साथ अस्पताल में सर्दी जुकाम और बुखार की मरीजों की संख्या बढ़ी है। पेट दर्द और डायरिया के मरीज भी आ रहे हैं। फिजिशियन डाॅ.अशोक कुमार यादव ने बताया कि बदलते मौसम में उम्रदराज लोगों में सांस व ह्दयाघात की समस्या बढ़ जाती है। ठंड से बचाव के लिए सुबह टहलने न निकले। बहुत जरूरी हो तो कान-मुंह बांधकर गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले।
.............................................
पिछले छह दिनों के ठंड के आंकड़ें :-
तिथि-अधिकतम-न्यूनतम
-9 जनवरी-20-11
-10 जनवरी-21-11
-11 जनवरी-18-9
-12 जनवरी-18-8
-13 जनवरी-18-9
14 जनवरी-18-7
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्कूलों की छुट्टियांं बढ़ी, 16 तक रहेंगे बंद
जौनपुर। शीतलहर एवं ठंड के कारण जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं मदरसा बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक सभी विद्यालय 15 और 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि डीएम के निर्देश पर स्कूलों में अवकाश को बढ़ाया गया है। समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, प्रबन्धक अवकाश का अनुपालन कराएं।