फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sultry heat and scorching sun increased restlessness

Jaunpur News: उमस भरी गर्मी और तीखी धूप बढ़ाई बेचैनी

Tue, 21 May 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sultry heat and scorching sun increased restlessness
जौनपुर। उमस भरी गर्मी और तीखी धूप से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान हो गया है। लोगों को न घर के अंदर चैन मिल रहा है और न ही बाहर आराम। गर्मी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 12 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। बाजार में चहल-पहल गायब रहती है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43 तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। कड़ी धूप और उमस से आम जनमानस समेत पशु पक्षी बेहाल है। मौसम विभाग ने पहले दो दिनों तक लू चलने की आशंका व्यक्त की थी। इसके कारण प्रशासन ने कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों को बंद कर दिया है। दोपहर में पछुआ हवा चलने से लू का असर दिखाई दिया। लोग गर्मी से बचने के लिए तरबूज, खीरा, बेल का शर्बत, आम का पन्ना आदि का सेवन कर रहे हैं। गला तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थ, दही की लस्सी, और बोतलबंद पानी का सहारा ले रहे हैं। इसी बीच बिजली की कटौती लोगों पर भारी पड़ने लगी। बिजली सप्लाई बंद होते ही लोग घरों से बाहर आ-जा रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने बताया है कि गर्मी और लू के बीच लोग अपने शरीर के अंदर पानी की कमी न होने दें। तलीय भोजन करने से परहेज करे। किसी तरह की बेचैनी और दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सकों की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed