फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sultanpur robbery case criminal Ajay of Jaunpur arrested in police encounter

सुलतानपुर डकैती कांड: घटना में शामिल जौनपुर का एक और बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक लाख है इनामी

Fri, 20 Sep 2024 04:14 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Sep 2024 04:14 PM IST
सार

सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल जौनपुर का रहने वाला अजय पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।इसी मामले में अगरौरा गांव के मंगेश यादव का एनकाउंटर हो चुका है। 

विज्ञापन
Sultanpur robbery case criminal Ajay of Jaunpur arrested  in police encounter
गिरफ्तारी की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुलतानपुर में बीते 28 अगस्त को सर्राफा व्यवसायी के यहां हुई डकैती की घटना में में वांछित एक लाख के इनामिया आरोपी सिंगरामऊ निवासी अजय उर्फ डीएम को सुलताानपुर पुलिस ने शुक्रवार की भोर में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपी अजय के ऊपर एक लाख का इनाम है।

विज्ञापन

    
पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय के पास से सफेद धातु के चार किलो आभूषण, एक असलहा 315 बोर व एक असलहा 12 बोर व जिंदा व खोखा कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल बरामद हुआ है। अजय उर्फ डीएम ग्राम लारपुर थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा, 3700 रुपये नकद भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

 
इसी मामले में हुआ था मंगेश का एनकाउंटर
पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर के ठठेरी बाजार लूटपाट की घटना में पुलिस ने अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि इसी मामले में पुलिस ने बीते पांच सितंबर की भोर में बक्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव निवासी मंगेश यादव का एनकाउंटर किया था। जिसके बाद से इस मामले ने राजनीतिक तुल पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed