फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suitcase stolen from bus; cash and jewelry worth lakhs missing.

Jaunpur News: बस से सूटकेस चोरी, नकदी और लाखों के जेवर गायब

Fri, 12 Jun 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Suitcase stolen from bus; cash and jewelry worth lakhs missing.
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर कला गांव की रहने वाली ज्योति का जंघई से घर आते समय बस से नकदी और गहनों से भरा सूटकेस गायब हो गया। पीड़िता की तहरीरपर कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

ज्योति ने बताया कि वह बुधवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई बस स्टैंड से घर वापस आने के लिए बस में सवार हुई थीं। उनके पास एक सूटकेस था, जिसमें एक छोटे बैग में 10,000 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण रखे थे। आभूषणों में एक तीनतल्ला झुमका, एक मांगटीका, एक नथिया, मंगलसूत्र का लॉकेट, सोने की अंगूठी, पायजेब, एक जोड़ी पायल, करधनी, बिछिया और अन्य सामान शामिल थे। पीड़िता का आरोप है कि बस स्टाफ ने सूटकेस की जिम्मेदारी लेते हुए उसे बस के पिछले हिस्से में रखवा दिया था।
विज्ञापन

महिला ने आशंका जताई है कि बस स्टाफ या उसमें सवार किसी व्यक्ति ने ही उनका सामान चुराया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed