फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Suheldev will stop again at Dobhi station, ticket reservation center will open

डोभी स्टेशन पर फिर होगा सुहेलदेव का ठहराव,खुलेगा टिकट आरक्षण केंद्र

Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Suheldev will stop again at Dobhi station, ticket reservation center will open
डोभी। सब ठीक रहा तो शीघ्र ही फिर से महाराजा सुहेलदेव सुपर फास्ट ट्रेन का ठहराव डोभी स्टेशन पर होगा। इसके अलावा टिकट आरक्षण केंद्र भी खुलेगा और माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस साप्ताहिक का ठहराव भी होगा। इसके लिए मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने बृहस्पतिवार को रेल मंत्री से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा। इस पर रेलमंत्री ने डोभी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव करने और टिकट आरक्षण केंद्र खोले जाने का आश्वासन दिया है। जौनपुर-औड़िहार रेल प्रखंड पर गाजीपुर से आनंद बिहार टर्मिनल नई दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का अगस्त 2018 में संचालन शुरू हुआ था। ट्रेन डोभी रेलवे स्टेशन पर रुकती थी। बीते तीस मार्च से इस ट्रेन का ठहराव डोभी रेलवे स्टेशन पर बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। औड़िहार, जौनपुर व वाराणसी जाकर लोगों को ट्रेन पकड़ना पड़ रहा था। इस पर समाजसेवी अजीत सिंह ने 1100 लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सांसद बीपी सरोज को सौंपकर डोभी स्टेशन पर फिर से सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन, गाजीपुर से कटरा जानेवाली माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही टिकट आरक्षण केंद्र खोले जाने की मांग की गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए सांसद बीपी सरोज ने बृहस्पतिवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके कार्यालय में मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। इस पर रेल मंत्री ने सांसद की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed