फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Substance abuse brings negative thoughts: Mohapatra

मादक द्रव्यों के सेवन से आते हैं नकारात्मक विचार: महापात्रा

Tue, 29 Jun 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Substance abuse brings negative thoughts: Mohapatra
पूर्वांचल विवि परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के चौथे दिन लुग मेडिकल सेंटर आयरलैंड चिकित्सा निदेशक डॉ. दिलीप महापात्रा ने तनाव प्रबंधन और परीक्षा ब्लूज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य में एक मौलिक जैविक तंत्र है जो सभी प्रकार के तनाव से निपटता है। चाहे वह भावनात्मक हो या शारीरिक। सामान्य प्रतिक्रिया उड़ान या लड़ाई का दृष्टिकोण है, जहां एक व्यक्ति या तो भागने या सामना करने और लड़ने के लिए तैयार होता है।
विज्ञापन

अस्वास्थ्य कर चीजों के खाने की आदत निकोटीन, शराब या मादक द्रव्यों के लगातार सेवन से नकारात्मक विचार, मधुमेह, हृदय रोग, गठिया आदि जैसे पुराने रोग बढ़ते हैं। पूर्व आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. माता प्रसाद राय ने आयुर्वेद में स्वस्थ वृत्ति (दैनिक जीवन) के बारे में जानकारी दी। कहा कि आयुर्वेद जीवन जीने का एक तरीका है। आयुर्वेद पूरे भारत में लोकप्रिय था और इसका पालन सतयुग, द्वापर से कलियुग तक किया गया। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफ़ोर्निया के डॉ. मलय कुमार साहू ने सार्स कोविड-2 वैश्विक महामारी की तेजी से बदलती जरूरतों के साथ मेल खाने वाले नैदानिक परीक्षणों के विकास पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed