फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Submit exam form online on Samarth portal in three days

Jaunpur News: तीन दिन में समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन करें परीक्षा फॉर्म

Thu, 14 Nov 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Submit exam form online on Samarth portal in three days
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की ऑफलाइन और ऑनलाइन बैठकों में विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल पर भरवाने के निर्देश दिए गए। काॅलेजों को निर्देश दिया गया कि तीन दिन के भीतर स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं का डाटा समर्थ पोर्टल पर अपलोड कराएं।
विज्ञापन

परीक्षा समिति में तय हुआ कि आदेश का पालन न करने वाले विभागों और महाविद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर के विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा फॉर्म और डाटा पोर्टल पर ऑनलाइन करना जरूरी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म ‘समर्थ पोर्टल’ पर अनिवार्य रूप से भरवाएं। यह कदम विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने और छात्रों के रिकॉर्ड सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि डिजिटल प्रबंधन से परीक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकेगा। परीक्षा से जुड़ी जानकारियां समय पर मिलेंगी। बैठक में सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत सिंह, दीपक सिंह, बबीता सिंह, अमृतलाल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed