फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sub-inspector arrested for taking bribe of 10 thousand rupees

Jaunpur News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 01 Jun 2022 02:22 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2022 02:22 PM IST
सार

जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात उपनिरीक्षक हैदर अली को 10 हजार रुपया रिश्वत लेते मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा में नाम निकालने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। 

विज्ञापन
Sub-inspector arrested for taking bribe of 10 thousand rupees
- फोटो : amar ujala

विस्तार

जौनपुर के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर जय मां विंध्यवासिनी टी स्टाल एवं मिष्ठान भंडार की दुकान पर सुरेरी थाने में तैनात उपनिरीक्षक हैदर अली को 10 हजार रुपया रिश्वत लेते मंगलवार को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उप निरीक्षक के खिलाफ मड़ियाहूं कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई।\

विज्ञापन


सुरेरी थाना क्षेत्र के कठवतिया गांव निवासी महातिम पांडेय का पड़ोसी अंबिका से जमीन का विवाद चल रहा है। इसमें मुकदमा दर्ज है। उस मुकदमे में एक अभियुक्त का नाम निकालने के नाम पर उपनिरीक्षक हैदर अली ने 10 हजार रिश्वत की मांग की थी। इस घटना को लेकर भुक्तभोगी महातिम पांडेय ने एंटी करप्शन वाराणसी यूनिट को सूचना दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम एंटी करप्शन टीम मड़ियाहूं में पहुंची। योजना के तहत वादी द्वारा स्थित शिवपुर बाईपास मिष्ठान की दुकान पर रुपये के लेन-देन की बात कही गई। उपनिरीक्षक हैदर अली बावर्दी मौके पर पहुंचे और एंटी करप्शन टीम द्वारा दिए गए केमिकल लगे 10 हजार रुपये वादी महातिम पांडेय से लिया। उसी समय एंटी करप्शन टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मड़ियाहू कोतवाली लाकर उनका हाथ धुलाया तो पानी लाल हो गया। उनके खिलाफ मड़ियाहूं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में मड़ियाहूं पुलिस व एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक संध्या सिंह, उपेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह यादव, शैलेंद्र कुमार राय, सुनील कुमार यादव, पुनीत कुमार सिंह, सुमित कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed