फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students took out a tableau in memory of the martyrs

Jaunpur News: छात्रों ने शहीदों की याद में निकाली झांकी

Thu, 28 Sep 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Students took out a tableau in memory of the martyrs
जौनपुर। महराजगंज के सरायपड़री चौराहे पर कृषक मजदूर संगठन की ओर से शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। बच्चों ने शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु, दुर्गा भाभी, अशफाक उल्ला खां की भव्य झांकी निकाली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राकेश कुमार यादव ने कहा की शहीद भगत सिंह सभी नौजवानों के आदर्श हैं। जब-जब भारत के क्रांतिकारी आंदोलन के इतिहास की बात होगी शहीद भगत सिंह नौजवानों, क्रांतिकारियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। मुख्य वक्ता विनोद तिवारी ने भगत सिंह को साम्राज्यवाद के खिलाफ समाजवादी विचारधारा की अलख जगाने वाला एक युग पुरुष बताया। कहा कि जब-जब साम्राज्यवादी शक्तियां अपना सिर उठाती रहेंगी शहीद भगत सिंह उनके सामने एक प्रतिरोध की दीवार के रूप में सभी क्रांतिकारियों के आदर्श रहेंगे। किसान समता समिति के संयोजक कृष्णा सिंह ने वर्तमान समय में किसानों की दुर्दशा का वर्णन करते हुए शहीद भगत सिंह के समाजवादी विचार की प्रासंगिकता का उल्लेख किया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. रामयश यादव ने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए उन्हें साम्राज्यवाद के विरुद्ध संघर्ष करने वाला सच्चा क्रांतिकारी बताया। संचालन कृषक मजदूर संगठन जौनपुर उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव कामरेड मोती लाल ने किया। इस अवसर पर किसान नेता ब्रहदेव यादव, कामरेड आदित्यनाथ यादव, शीतला प्रसाद,कामरेड राम जीत वर्मा, डॉ.अरविन्द कुमार यादव, जय सिंह, धर्मराज यादव, तीर्थराज, पारसनाथ, राजेंद्र प्रसाद,पन्नालाल पटेल, मातादीन यादव उपस्थिति रहे।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह को किया याद
मड़ियाहूं। स्थानीय नगर में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर डॉ.विजय सिंह मौर्य के नेतृत्व में भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. विजय सिंह मौर्य ने कहा कि मां भारती की स्वाधीनता के लिए उनके अभूतपूर्व बलिदान सदियों तक राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर डॉ.विजय सिंह मौर्य, राजेश सिंह, मनोज चौरसिया, अरविंद चौरसिया, नितेश सेठ, रिंकू मोदनवाल, कवलजीत सिंह गब्बर, सोहनलाल मोदनवाल, डॉक्टर माता प्रसाद यादव, सतनारायण सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed