फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students told the secret of Brahmad

विद्यार्थियों का बताया ब्रह्माड के गूढ रहस्य

Thu, 30 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students told the secret of Brahmad
09- पूविवि परिसर में आयोजित इंस्पायर साइंस कैम्प में छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते पंजाब विश्वव - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। वीर बहादुरसिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में इंस्पायर साइंस कैम्प के तीसरे दिन भौतिकी, जीव विज्ञान तथा भगर्भ विज्ञान पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों को ब्रह्मांड के गूढ रहस्य को बताया। गेंद को हवा में रोककर जडत्व और गुरुत्वाकर्षण को बताया।
विज्ञापन

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग के प्रो. बीपी सिंह ने विद्यार्थियों को भूगर्भ विज्ञान और उससे सम्बंधित विभिन्न जटिल प्राकृतिक घटनाओं की सरल भाषा मे समझाया। प्रतिभागियों को ब्रम्हांड के गूढ़ रहस्यों को समझाया. कहा कि भूकंप आने के दो कारण हैं ज्वालामुखी और पृथ्वी की प्लेटों का अपघर्षण होना। उन्होंने इंडियन प्लेट का उदाहरण देते हुए हुए कहा कि यह प्लेट पांच सेंटीमीटर की दर से उत्तरीय तरफ बढ़ रही है, जो कि हिमालयीय क्षेत्रों में आने वाले भूकंप का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि उद्योगों से कार्बन का उत्सर्जन पर्यावरण के लिए सबसे अधिक खतरनाक है। पर्यावरण के लिए समाज के हर व्यक्ति को संवेदनशील होना होगा।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के प्रो. मनमोहन सिंह ने विद्यार्थियों के बीच दैनिक जीवन में होने वाले विभिन्न घटनाओं को प्रयोगों के माध्यम से बहुत सरल भाषा में समझाया। प्रो. सिंह ने गुब्बारे को फूलाकर बरनौली सिद्धांत पर विद्यार्थियों को सरल ढंग से समझाया। उन्होंने बोतल में पानी डालकर लेजर लाइट के माध्यम से इंद्रधनुष के सिद्धांत को बताया। इसी तरह गेंद को हवा में रोककर जड़त्व, गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत को रोचकपूर्ण ढंग से बताया। केद्रीय विद्यालय, लखनऊ के शिक्षक सुशील कुमार ने विभिन्न जटिल जैविक प्रक्रियाओं को रोचक तरीके से प्रयोग करके दिखाया। दूसरे सत्र में छात्र- छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसरस्थित रसायन विभाग, रज्जू भइया संस्थान, विज्ञान संकाय, फार्मेसी संस्थान व इंजीनिरिंग संकाय कीविभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया तथा विज्ञान के क्षेत्र विभिन्न विषयों में हो रहे शोध से भी परिचित हुए। प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रयोगों कोविशेषज्ञों की उपस्थिति में खुद से करके देखा और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। आयोजन समिति के डा. मनीष गुप्ता ने बताया कि 30 जनवरी को भूगर्भ विभाग, रसायन विज्ञान के विशेषज्ञ अपनी बात को प्रायोगिक तरीके से रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed