{"_id":"657c97279501bae24e05974e","slug":"students-said-go-to-special-class-for-back-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-9640-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: छात्र बोले, बैक के लिए चले विशेष कक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: छात्र बोले, बैक के लिए चले विशेष कक्षा
विज्ञापन
करंजाकला । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार की शाम छात्र की मौत के बाद उग्र हुए छात्रों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह से मिलकर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। छात्रों ने कहा कि बार-बार बैक लग रहे छात्रों के लिए विशेष कक्षा चलाई जाए। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों में पढ़ने वाले छात्रों ने फार्मेसी के छात्र विवेक कुमार की मौत के बाद परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया था। रात में पहुंचीं कुलपति ने छात्रों से कहा था कि उनकी जो भी समस्याएं हैं वह कार्यालय में आकर मिलें। समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। छात्रो ने शुक्रवार की दोपहर कुलपति प्रो. वंदना सिंह से मुलाकात कर मांग पत्रसौंपा। मांग में विश्वविद्यालय परिसर में चिकित्सा की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराने की मांग की। ताकि आकस्मिक स्थिति में किसी समस्या से निबटा जा सके। परिसर में दो एंबुलेंस भी तत्काल स्थाई रूप से लगाई जाए। कुछ छात्रों ने कहा कि बी फार्मा में पढ़ने वाले छात्र विवेक कुमार की मौत के बाद उसके छात्र में मांग की संपूर्ण फीस उसके परिवार को वापस कर दी जाए। विश्वविद्यालय की तरफ से परिवार को आर्थिक मदद की जाए। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट से विश्वविद्यालय की बाउंड्री वॉल तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। विश्वविद्यालय की तरफ से फार्मेसी के सभी छात्रों का पुनः मूल्यांकन कराकर रिजल्ट घोषित किया जाए। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र जिनका बैक एवं स्पेशल बैक लगा है उन छात्रों के लिए स्पेशल कक्षा विश्वविद्यालय परिसर में शुरू कराई जाए। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने उन्हें आस्वस्त किया है कि जल्द सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चालू करा दी जाएंगी। कुलपति से मिलने वालों में शशांक सिंह शेखर,अंकित सोनकर, आभास सोनकर,अभिषेक सोनकर,पवन सोनकर, राजू सिंह आदि शामिल रहे।