फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students raised questions on TD College entrance exam result

टीडी कालेज के प्रवेश परीक्षा परिणाम पर छात्रों ने उठाया सवाल

Mon, 19 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Students raised questions on TD College entrance exam result
जौनपुर। नए सत्र में दाखिला के लिए टीडी कालेज में हुई प्रवेश परीक्षा में अनियमितता बरतने का छात्रों ने आरोप लगाया है। छात्रों को आरोप है कि रिजल्ट तैयार करते समय अधिभार के मानक का ध्यान नहीं दिया गया। मानक को दरकिनार करते हुए प्रवेश परीक्षा के अंक में अधिभार जोड़कर रिजल्ट तैयार कर दिया गया है। इससे मेरिट प्रभावित हो रही है। कुछ छात्रों का परिणाम बिना वेटेज जोड़े ही परिणाम घोषित कर दिया गया है। इससे जिस छात्र को तीसरे स्थान पर होना चाहिए था वह 10 वें और 15 वें स्थान पर पहुंच गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने कहा कि महाविद्यालय की नियमावली के अनुसार किसी भी छात्र को 15 अंक ही अधिभार दिया जा सकता है। लेकिन कुछ छात्रों को 17 तो कुछ को 22 अंक का अधिभार देकर रिजल्ट तैयार कर दिया गया है। इतना ही नहीं जिन छात्रों ने प्रवेश परीक्षा में अधिभार अंकित किया था उनका अधिभार जोडे बिना ही रिजल्ट तैयार कर दिया गया है। जिसके चलते छात्रों की मेरिट लिस्ट प्रभावित हो रही है। कुछ छात्र बिना योग्यता के ही दाखिला पा जाएंगे तो कुछ छात्र योग्यता रखते हुए भी दा खिला पाने से वंचित हो जाएगे। प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट में हुई गड़बडी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य डा.सरोज सिंह को पत्रक देकर रिजल्ट में हुई गड़बडी से अवगत कराया है। कौतुक उपाध्यायन ने कहा कि प्राचार्य ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनके साथ अन्याय नहीं होने पाएगा। जो भी गड़बडी होगी उसमें सुधार कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में अभिषेक त्रिपाठी, प्रिंस जैसवार, अनिकेश मौर्य, सुशील नागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed