फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students protest at Vice Chancellor's office in protest against bad food

Jaunpur News: खराब भोजन के विरोध में कुलपति कार्यालय पर छात्रों का प्रदर्शन

Tue, 13 Aug 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Students protest at Vice Chancellor's office in protest against bad food
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि के मुख्य परिसर में सोमवार को छात्रावास के अलग-अलग छात्र कुलपति कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन शुय कर दिए। छात्रों का आरोप है कि उन्हें मेस संबंधी समस्या से जूझना पड़ रहा है। कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगपत्र भी सौंपा। छात्रों ने कुलपति को लिखे पत्र में कहा कि छात्रावास के मेस में खाने की गुणवत्ता में लगातार गिरावट आ रही है। खाने में कम गुणवत्ता वाली वस्तुओं का प्रयोग किया जा रहा है, जिसमें पाउडर वाली पनीर, पाउडर वाले गुलाब जामुन, सड़े-गले प्याज, कीड़े वाले बैंगन आदि शामिल हैं। छात्रों का आरोप है कि जब शिकायत चीफ वार्डेन से की जाती है, तो मेस वाले का पक्ष लेकर वह गंदी राजनीति करके सभी को शांत करा देते हैं। शिकायत फीडबैक रजिस्टर में भी दर्ज नहीं करने दी जाती है। बहुत दबाव बनाने पर सीमित छात्रों द्वारा शिकायत दर्ज होती है, लेकिन इसके बावजूद भी चीफ वार्डेन किसी भी समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं निकालते। इस तरह की गंदी राजनीति से सभी छात्र मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। छात्रों की मांग है कि मामले को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्रवाई करें व वर्तमान चीफ वार्डेन को हटाकर किसी सीनियर प्रोफेसर को चीफ वार्डेन बनाया जाए। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने छात्रों को कुलपति सभागार में बुलाकर उनसे उनके शैक्षणिक व अन्य समस्याओं के बारे में एक-एक जानकारी ली। आश्वासन दिया कि आगे मेस की समस्या में किसी प्रकार की शिकायतें नहीं आएंगी। दोपहर कुलपति सीधा छात्रावास में पहुंची जहां पर साफ-सफाई और खाने की गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

......

वर्जन ...

छात्रावास के निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिली हैं उसको सुधारने के लिए मेस मैनेजर से बातचीत कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। उनके मन का खाना मिलने के लिए भी निर्देशित दिया है। चीफ वार्डेन से चर्चा कर गांव को और बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


- प्रो. वंदना सिंह, कुलपति, पूर्वांचल विश्वविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed