फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students locked in Gate at Purvanchal University Jaunpur students are agitated by not submitting scholarship form

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्रों ने गेट बंदकर किया प्रदर्शन, छात्रवृत्ति फार्म नहीं जमा होने से आक्रोशित हैं विद्यार्थी

Wed, 10 Feb 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Students locked in Gate at Purvanchal University Jaunpur students are agitated by not submitting scholarship form
छात्रवृत्ति फार्म जमा न होने के विरोध में पूविवि गेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्रों ने छात्रवृत्ति के संशोधन नहीं किए जाने पर बुधवार को हंगामा किया। विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन जमा करने में की जा रही हीलाहवाली के विरोध में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

परिसर में संचालित बीटेक, एमबीए और विज्ञान संकाय समेत अन्य विभागों के छात्रवृत्ति का फार्म दो फरवरी तक जमा किया गया था। छात्रवृत्ति के लिए किए गए आवेदन में गड़बड़ी को सुधारने के लिए तीन फरवरी से लेकर 10 फरवरी का अवसर दिया गया था। छात्रों को बताया गया था कि वह तीन से 10 फरवरी के बीच आनलाइन किए गए आवेदन में गड़बड़ी में संशोधन कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि छात्रवृत्ति फार्म को डाउनलोड कर उसमें जो कमियां थी उसे संशोधित कर आवेदन की हार्ड कॉपी लेकर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू कार्यालय में पहुंचे। जहां कर्मचारियों ने आवेदन जमा करने से मना कर दिया। छात्रों को बताया गया कि तिथि समाप्त हो चुकी है। संशोधित आवेदन नहीं जमा हो पाएगा। इसकी जानकारी होते ही छात्र-छात्राओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए मुख्य गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। जानकारी होने पर चीफ प्राक्टर प्रो. संतोष कुमार, वार्डेन डॉ. राज कुमार सोनी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। छात्रों के नहीं मानने पर डीएसडब्ल्यू के समन्वयक प्रो. अजय द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाया और कुलपति से मिलने का आग्रह किया। छात्र कुलपति प्रो. निर्मला मौर्य के पास पहुंच गए। कुलपति ने संशोधित आवेदन जमा करने का आदेश दिया, इसके बाद हंगामा कर रहे छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed