फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students' hunger strike on election continues for the second day

चुनाव को लेकर छात्रों का भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Thu, 12 Sep 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Students' hunger strike on election continues for the second day
28- टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सपा नेता रजनीश मिश्र। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कालेजों में छात्रसंघ का चुनाव कराने की मांग के समर्थन में समाजवादी पार्टी छात्र सभा के सदस्य बुधवार को दूसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में कौशल यादव, राजवीर यादव, सत्यजीत यादव, रामवचन यादव भूख हड़ताल पर बैठे रहे। रजनीश मिश्र ने कहा कि यदि जिला प्रशासन और कालेज छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को पूरा नहीं करते तो छात्र सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कौशल यादव ने कहा कि कालेजों में छात्र संघ की बहाली को लेकर छात्रों का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलेगा। सपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह पंपम ने कहा कि भूख हडताल कर रहे छात्र नेता रजनीश मिश्र की हालत बिगड़ती जा रही है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी और न ही कोई चिकित्सक भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की खबर लेने नहीं पहुंचा। पूर्व प्रमुख अभयराज यादव ने कहाकि छात्र आंदोलन के साथ पूरी समाजवादी हैं। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व अध्यक्ष नवनीत यादव बिट्टू ने कहा कि चुनाव बहाली के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सपा के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि छात्र संघ का चुनाव रोकन छात्र हितों को कुचलना है। यादव युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि यादव ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को यदि कुथ होता है तो उसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। गायक रवि रांझा ने गीत के जरिए सपा की नीतियों को बताया। इस मौके पर रमन, मनीष, बडेलाल, बिटुना, अलमास, कुंदन यादव, विकास, प्रवेश, हिमांशू, भैयालाल, अनिल, प्रदीप, सचिन, सूरज, संजय, रवि, अजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed