फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students furious when LLB first semester results are not announced

एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित न होने पर भड़के छात्र

Sat, 14 Mar 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students furious when LLB first semester results are not announced
20- तिलकधारी कॉलेज ऑफ लॉ को फर्जी कहे जाने के विरोध में टीडी कोलज में प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। टीडी कॉलेज ऑफ लॉ के एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को टीडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार सिंह से मिला। अब तक परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर असंतोष जताया। बार कौंसिल ऑफ इंडिया से सत्र 2019-20 की मान्यता के नवीनीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

उद्देश्य सिंह व प्रतीक मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे छात्र-छात्राओं का कहना था कि प्रदेश के अन्य विधि महाविद्यालयों के प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित हो चुका है। द्वितीय सेमेस्टर के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। ऐसे में प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित न होने से विकट स्थिति बनी हुई है। विभाग से जानकारी लेने पर बताया गया कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया में सत्र 2019-20 के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी न हो पाने के कारण रिजल्ट रोका गया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार सिंह से यह प्रक्रिया पूरा कराने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं हुआ तो छात्र-छात्रा आंदोलन को मजबूर होंगे। प्रतिनिधिमंडल में कौतुक उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी, वैभव सिंह, अंशुमान श्रीवास्तव, सन्नी यादव, ऋषिकेश सिंह, निखिल पांडेय, मनोज, आराधना, साधना, मोना, संध्या, अंजली, रिंकी, रुचि श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed