Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   It is the responsibility of every teacher to make students fit

Jaunpur News: छात्रों को योग्य बनाना हर शिक्षक का दायित्व

Thu, 16 Mar 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
It is the responsibility of every teacher to make students fit
मछलीशहर। कोविड के समय छात्रों के शैक्षिक स्तर में आई कमी को दूर करने के लिए निपुण मिशन के तहत कक्षा तीन तक के छात्रों को निपुण बनाने का कार्य चल रहा है। इस एफएलएम प्रशिक्षण से कक्षा चार और पांच के छात्रों को बेसिक स्तर से योग्य बनाना सभी शिक्षकों का दायित्व है। ये बातें बीआरसी पर चल रहे दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ला ने बुधवार को कही।प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कक्षा चार व पांच के छात्रों को दो समूह में बांटकर कमजोर छात्रों उचित शिक्षा देकर मुख्य धारा में ले जाया जाएगा। विकास खंड के चार और पांच में पढ़ाने वाले 262 शिक्षकों को छह चक्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में सहयोगी के रूप अकादमिक रिसोर्स पर्सन डॉक्टर संतोष तिवारी, शिवाकांत तिवारी, डॉक्टर राजेश यादव, अमला प्रसाद यादव प्रतिभागियों को प्रशिक्षित कर रहे है। इस दौरान तकनीक सहायता वीरेंद्र कुमार यादव, दुर्गा श्रीवास्तव, मोहम्मद सैफी, अखिलेश कुमार अन्य रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में राहुल यादव, लक्ष्मी शंकर, राकेश यादव, लालचंद, अनुराधा मौर्य, विनय पांडेय, रुम्मान फात्मा,संजीव यादव, निर्मला यादव, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed