फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students demonstrated by locking the main gate in the East University

पूविवि में छात्रों ने मुख्य गेट में ताला बंद कर किया प्रदर्शन

Tue, 22 Feb 2022 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated by locking the main gate in the East University
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के संचालित विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति फंसने पर हंगामा खड़ा कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट में ताला बंद पर हंगामा खड़ा कर दिया। विवि के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि जब छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था तो उनकी छात्रवृत्ति कैसे फंस गई। छात्रों के हंगामा के कारण करीब दो घंटे तक गेट में ताला बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सभी संस्थानों में करीब तीन हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति का परीक्षा फार्म भरने के बाद अपने अपने संस्थान में जमा किया। इसके बाद संस्था द्वारा डाटा भेजे जाने के बाद भी छात्रवृत्ति फंस गई। दोबारा संस्थान के जिम्मेदार लोगों ने फॉर्म में करेक्शन कराकर जमा कराया। इसके बाद भी विभाग में तैनात लोगों की लापरवाही के चलते छात्रों का डाटा अपडेट नहीं हो पाया। इसके चलते छात्रों की छात्रवृत्ति फंस गई। जब इसकी जानकारी छात्रों को हुई को सोमवार को नाराज छात्रों ने विश्वविद्यालय का गेट बंदकर हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। जानकारी होने पर छात्रावास के वार्डन भी मौके पर पहुंच गए। कुछ सीनियर छात्रों को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो त्रुटियां फॉर्म में आ रही है। उसे छात्र एक पेपर पर लिखकर फॉर्म के साथ विश्वविद्यालय अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में जमा कर दें। इसके बाद उनका डाटा अपडेट कर दिया जाएगा। विवि प्रशासन के पहल के बाद छात्र शांत हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

पूविवि में दो छात्र गुट भिड़े, छह लोग घायल
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्रवृत्ति को छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ। इसी दौरान किसी जूनियर छात्र ने सीनियर छात्र से यह पूछ लिया कि विवि प्रशासन ने कोई लिखित आश्वासन दिया है। यह बात सीनियर छात्रों को नागवार लगी। जिसे लेकर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान ईंट पत्थर चलने लगा। इससे बीटेक तृतीय वर्ष के एक छात्र के सिर में चोट आई। मारपीट के दौरान परिसर में अफरातफरी मच गई। कुछ छात्रों ने दूसरे छात्रों की पिटाई कर दी। इससे छह छात्रों को चोट आईं। दो माह भी परिसर में दो छात्र गुटों की बीच मारपीट हो गई थी। इसमें बीटेक तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। चीफ प्राक्टर प्रो. संतोष कुमार ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कल बैठक करने के बाद उन पर कार्यवाही की जाएगी। उनके छात्रवृत्ति का मामला है। चीफ वार्डेन डा. रजनीश भास्कर का कहना है कि छात्र किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed