फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Students administered oath to vote in Raj College

राज कालेज में मतदान के लिए छात्रों को दिलाया शपथ

Tue, 22 Feb 2022 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students administered oath to vote in Raj College
जौनपुर। राजा श्री कृष्णा दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान मे मंगलवार को छात्रों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्राचार्य डा. शंभूराम ने छात्र छात्राओं को शपथ दिलाया। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए महाविद्यालय मे मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके पूर्व प्राचार्य प्रो. शम्भू राम के द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदान जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई और कहा की मतदान हमारे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हमें अवश्य भाग लेना चाहिए। अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए अवश्य प्रेरित करना चाहिए। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने घर तथा पड़ोस में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए कम से कम पांच लोगों को मतदान के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed