{"_id":"885b27ce08b80cb2844cb534a93e0515","slug":"student-dreaming-not-conden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपने देखना न छोंड़ें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपने देखना न छोंड़ें विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
Updated Wed, 29 Jul 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद के निधन पर शिक्षण संस्थाओं ने शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। छात्रों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
पूविवि में कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर डा. कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में प्रो. डीडी दुबे, प्रो. रामजी लाल, डा. मानस पांडेय, डा. राजेश शर्मा, डा. एसपी तिवारी, अवधविहारी सिंह आदि ने शोक जताया। टीडी कालेज में प्राचार्य डा. राकेश सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर मानवता के पुजारी डा. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। नेहरू बालोद्यान इंटर कालेज में डा. सीबी सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्कूल में बच्चों के साथ उनके द्वारा बिताए गए पल को याद किया गया। इस मौके पर संजीव मिश्र, डा. पीएन सिंह, डा. चंद्रकला सिंह आदि मौजूद थीं। राज पीजी कालेज में प्राचार्य डा. एसपी ओझा के नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई में प्राचार्य डा. सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा कर शिक्षकों ने कलाम को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य परिषद की ओर से डा. सुभाष सिंह की अध्यक्षता में बीआरपी इंटर कालेज में शोकसभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में शिवपूजन सिंह, रामेदव मिश्र, चितबहाल यादव, मोहम्मद रजा खान आदि मौजूद थे। रामेश्वर शिशु विहार रासमंडल में प्रबंधक विमला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में शंभू चौधरी, प्रियंका शर्मा, मधु तिवारी, शिवांगी, नेहा, अनीता ने दो मिनट का मौन रखकर कलाम को श्रद्धांजलि दी।
तिलक कान्वेंट स्कूल में प्रधानाचार्य डीपी सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा कर कलाम को श्रद्धांजलि दी। प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजी अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रदेश मंत्री रमेश सिंह, डा. राकेश सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, इंद्रपाल सिंह, हृदय नारायण उपाध्याय आदि मौजूद थे। आरएन टैगोर स्कूल में शोकसभा का आयोजन कर मिशाइल मैन को श्रद्धांजलि दी गई। वित्त विहिन माध्यमिक शिक्षक महासभा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर शिक्षकों ने डा. कलाम को श्रद्धांजलि दी। कुटीर पीजी कालेज चक्के में प्राचार्य डा. सीबी पाल की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
शोकसभा में डा. रमेश मणि त्रिपाठी, सीबी पाठक, डा. आरके पांडेय आदि मौजूद थे। जौनपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन कर डा. अब्दुल कलाम को याद किया गया।