फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Student beating teacher suspended

छात्र की पिटाई करने वाली शिक्षिका निलंबित

Fri, 07 Feb 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Student beating teacher suspended
जलालपुर। छात्र की पिटाई करने के मामले में प्रभारी बीएसए ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय महिमापुर की आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को प्रभारी बीएसए ने विद्यालय पहुंचकर अन्य बच्चों से जानकारी ली। पीड़ित छात्र के घरवालों से भी पूछताछ की। बीईओ की जांच आख्या के बाद प्रभारी बीएसए ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय महिमापुर में गुरुवार को बच्चों के खेलने के दौरान गेंद शिक्षिका विजयलक्ष्मी को लग गई थी। इससे आक्रोशित शिक्षिका ने कक्षा सात के छात्र रचित अग्रहरी की डंडे से पिटाई कर दी। तबीयत बिगड़ने पर छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने शिक्षिका के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद प्रभारी बीएसए ने बीईओ को जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को प्रभारी बीएसए नंदलाल यादव और बीईओ शशिकांत श्रीवास्तव विद्यालय पहुंचे। आरोपित शिक्षिका और अन्य स्टाफ से पूछताछ की। पीड़ित छात्र रचित अग्रहरि के घर जाकर हालचाल जाना। परिजनों से मिलकर चोट से संबंधित चिकित्सकीय रिपोर्ट देखा। बीईओ ने बताया कि आरोपित शिक्षिका को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के उल्लंघन में निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पाथ चाइल्ड लाइन 1098 जौनपुर के सदस्यों ने भी शिक्षिका व छात्र और उसके परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed