फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Strong action in Jaunpur SDM closed six schools sealed one instructions to send children to government schools

UP: जौनपुर में तगड़ा एक्शन...SDM ने छह विद्यालय कराए बंद, एक सील; बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजने के निर्देश

Wed, 23 Jul 2025 06:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 23 Jul 2025 06:09 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर स्थित महराजगंज में बिना मान्यता के चल रहे स्कूल संचालकों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसडीएम, बीइओ और पुलिसकर्मी पहुंच गई। नोटिस के बाद बच्चों को सरकारी स्कूल में एडमिशन कराने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Strong action in Jaunpur SDM closed six schools sealed one instructions to send children to government schools
बिना मान्यता चल रहे स्कूल पर तालाबंदी करवातीं एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: जौनपुर के महराजगंज क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित छह स्कूलों पर एसडीएम योगिता सिंह, बीईओ रमेश चंद्र पटेल थानाध्यक्ष अमित पांडेय के साथ बुधवार को कार्रवाई की। एक स्कूल को सील कर दिया। जबकि दो विद्यालय बंद कराने के साथ एक विद्यालय संचालक को नोटिस व दो संचालकों को कड़ी चेतावनी दी। इस कार्रवाई से बिना मान्यता के विद्यालय संचालन करने वाले स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


एसडीएम योगिता सिंह क्षेत्र सबसे पहले आजाद कान्वेंट स्कूल बहोरिकपुर पहुंची। यह विद्यालय बिना मान्यता के नर्सरी से आठ तक संचालित मिला। कई बार नोटिस के बाद भी चलता हुआ पाया गया। जांच के दौरान विद्यालय संचालक स्कूल की मान्यता संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने विद्यालय को सील कर बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में दाखिला लेने की बात कही।कक्षा 6 से 8 तक संचालित सिमरन स्कूल गड़ेरियहा व लोहिंदा स्थित ज्ञानदीप विद्यालय को बंद कराया। वहीं लाल जी गुप्ता शिक्षण संस्थान असुआपार को नोटिस देते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

दुगौली व केवटली के दो विद्यालय को बिना मान्यता के 6 से 8 तक न संचालित करने के लिए कड़ी चेतावनी दी। साथ ही स्कूल संचालक को विद्यालय पुन: संचालित मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।एसडीएम ने बीईओ रमेश चंद्र पटेल से कहा कि बिना मान्यता के किसी विद्यालय का संचालन नहीं होने दिया जाय। जांच के दौरान अमान्य विद्यालय मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और शासनादेश के अनुसार जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed