फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Strict instruction to project managers, complete incomplete construction soon

परियोजना प्रबंधकों को कड़ी हिदायत, शीघ्र पूरा कराएं अधूरे निर्माण

Tue, 16 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Strict instruction to project managers, complete incomplete construction soon
करंजाकला। पूविवि के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने मंगलवार को परियोजना प्रबंधकों के साथ परिसर में अधूरी पड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधूरे भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और जिन भवनों का कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें हैंडओवर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कुलसचिव ने कहा कि परिसर में करीब 46 परियोजनाओं के कार्य अधूरे हैं। परियोजना प्रबंधक अधूरे कार्य को समय पर पूरा कराएं ताकि उनकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। जिन भवनों का निर्माण हो चुका है, ऐसे भवनों को तत्काल विश्वविद्यालय को हैंडओवर कराएं। परियोजना प्रबंधक और अभियंता भवनों का निर्माण अपनी उपस्थिति में कराएं। गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए। समय-समय पर निर्माण कार्यों की प्रगति की निगरानी की जाए ताकि उसकी गुणवत्ता बनी रहे। इस मौके पर जलनिगम के जेई जेपी यादव, एनसीसीएफ शाखा के एनके सिंह, यूपीआरएन शाखा के अनुराग शर्मा, राजकीय निर्माण निगम के रामविजय सिंह, सहायक कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, दीपक सिंह, अमृतलाल, दीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पूविवि और महाविद्यालयों में जर्जर भवन किए जाएंगे ध्वस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
कंरजाकला। पूविवि में जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों का ध्वस्तीकरण कराने के लिए शासन ने पत्र जारी किया है। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रयागराज डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने विवि को भेजे पत्र में उच्च शिक्षा निदेशक निदेशालय प्रयागराज डॉ. बीएल शर्मा को नोडल अधिकारी नामित किया है। विवि से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय के अधिकारी प्राचार्यों को जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। निर्देश में कहा है कि विवि और महाविद्यालयों के भवनों का निरीक्षण कर जर्जर एंव अनुपयोगी और असुरक्षित भवनों को ध्वस्त कराया जाए। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की रिपोर्ट दो दिन में उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed