फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   story of girl endless pain first husband divorced when married second her husband become cheater

युवती के अंतहीन दर्द की कहानी: पहला पति नशेड़ी निकला तो हुआ तलाक, दूसरे से शादी की तो पति ने...

Fri, 14 Oct 2022 10:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Oct 2022 10:53 PM IST
सार

पहले पति से तलाक के बाद गाजियाबाद की एक युवती को जौनपुर के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। बातें शुरू हुईं तो प्यार परवान चढ़ा और युवती गाजियाबाद से जौनपुर चली आई। यहां पहले कोर्ट मैरिज की फिर मंदिर में भी शादी हुई। युवती ने आरोप लगाया कि शादी के तीन महीने बाद ही पति का असली चेहरा सामने आ गया। 

विज्ञापन
story of girl endless pain first husband divorced when married second her  husband become cheater
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

गाजियाबाद के विजय नगर की रहने वाली एक युवती को कदम-कदम पर धोखा मिल रहा है। पहले उसकी शादी पंजाब में हुई तो पति नशेड़ी निकल गया। उससे तलाक हुआ तो बदलापुर के रहने वाले एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों ने मंदिर में पहुंचकर साथ जीने और मरने की कसमें खाई। उसे विधिक मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज भी कर लिया लेकिन ससुराल पहुंची तो सात दिन के बाद ही प्रताड़ना मिलने लगी।

विज्ञापन


तीन महीने बाद ही ससुराल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई। ऐसे में पीड़िता ने बदलापुर थाने में तहरीर देकर पति, सास सहित कुल छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।  पीड़िता ने बताया कि पहले पति से तलाक के बाद गाजियाबाद के एक मॉल में काम करती थी।

विज्ञापन

चार जून को मंदिर में और 16 को कोर्ट में की शादी

उसी दौरान फेसबुक पर बदलापुर के दिलीप का मैसेज पहुंचा। उसने दोस्ती के लिए हाथ बढ़ाया। पहले तो युवती ने इंकार किया, लेकिन बाद में युवती तैयार हो गई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। दोनों ने चार जून को मंदिर में पहुंचकर शादी की और उसे विधिक मान्यता देने के लिए 16 जून को कोर्ट मैरिज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायके जाते ही पति ने बात करना कर दिया बंद

बताया कि शादी के बाद जब ससुराल में बदलापुर पहुंची तो सात दिन के बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। किसी तरह से तीन महीने का समय बीता। इसी बीच युवती के मौसेरे भाई की मौत हुई तो उसने मायके जाने की बात कही।

ससुराल वालों ने लखनऊ तक ले जाकर गाड़ी में भी बैठा दिया, लेकिन जाते ही पति ने बात करना बंद कर दिया। 10 अक्तूबर को जब बदलापुर वापस आई तो घर में घुसने से रोक दिया गया। पति से अब तक न तो मुलाकात हुई और न ही बात। ऐसे में उसने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

ससुराल में घुसने पर जिंदा जलाने की धमकी

युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि चार जून को दिलीप सिंह निवासी ग्राम भलुआही के साथ शादी की थी। इसके बाद तीन माह तक वह अपने ससुराल रही। शादी के कुछ दिन बाद पति दिलीप सिंह, ससुर दिवाकर के साथ ही ननद, ननदोई, देवर, आजी सास, सास मिलकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगीं।

10 अक्तूबर को करीब दो बजे जब मायके से आई तो आजी सास, सास, ननद व अन्य ने घर से निकाल दिया। ससुराल की चौखट पर दोबारा पैर रखने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर  जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed