{"_id":"66eece9b165132eac0f783f577bf9256","slug":"stop-alcohol-cannabis-shop-baby-bust-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद करो शराब, गांजा की दूकान, बिगड़ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद करो शराब, गांजा की दूकान, बिगड़ रहे बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब और गांजा की बिक्री के विरोध में बुधवार को हड़हीं गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने गांव में हो रही शराब और गांजा की बिक्री पर शीघ्र रोक लगाने की मांग की। हवाला दिया कि शराब और गांजे से गांव के युवाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। गांव के नौजवान बुरी लतों के शिकार हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों का पत्रक भी सौंपा।
सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के हड़हीं गांव की दो दर्जन से अधिक महिलाएं बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। हड़हीं के ग्राम प्रधान घनश्याम प्रजापति की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि गांव में कच्ची शराब की दूकान चल रही है।
साथ ही अवैध ढंग से गांजा की भी बिक्री हो रही है। शराब और गांजे की सहज उपलब्धता के चलते गांव के युवा और किशोर नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। कमाने वाले घर के आदमी शराब पीकर घर की कमाई भी जाया कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि नशे के आदी होते जा रहे नौजवान अब गांव में जहां-तहां सज रहे जुए के फड़ पर भी बैठने लगे हैं। महिलाओं ने गांव में नशे के सामान की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित पत्रक जिला प्रशासन को दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सितारा देवी, प्रमिला, लाजवंती, सुनीता, अमरावती, हीरावती, रेखा, राजमणि, मनका देवी, शर्मिला, सुशीला, रीता, प्रभावती आदि शामिल रहीं।