फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Stones pelted on revenue team that went for measurement, three including two accountants injured

Jaunpur News: पैमाइश कराने गई राजस्व टीम पर पथराव, दो लेखपाल समेत तीन घायल

Fri, 29 Sep 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted on revenue team that went for measurement, three including two accountants injured
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव में शुक्रवार को जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। दो लेखपाल व चालक घायल हो गए हैं। वाहन का शीशा भी टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार असलहे भी लहराए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापा मारा। मुकदमा दर्ज कर पुलिस दर्जनभर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भुलनडीह गांव स्थित यीशु मसीह के प्रार्थना स्थल पर बने हाल को ग्राम समाज में निर्मित होने की शिकायत उच्चस्तर पर की गई थी। इसमें राजस्व कर्मियों की टीम नायब तहसीलदार हुसैन अहमद के नेतृत्व में एक सप्ताह पूर्व गई थी। गेट बंद था जिससे पैमाइश नहीं हो पाई। राजस्व टीम ने गेट पर नोटिस चस्पा कर शुक्रवार के दिन पैमाइश निर्धारित की थी। तय तिथि पर राजस्व टीम नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची तो गेट बंद मिला, किसी के न मिलने पर राजस्व टीम लौट रही थी। रास्ते में दो दर्जन की संख्या में बाइक से मुंह बांधे युवक पहुंचे व राजस्व टीम को लक्ष्य कर पथराव शुरू कर दिया। इसमें उमेश सोनकर समेत दो लेखपाल व नायब तहसीलदार के चालक संतोष शर्मा घायल हो गए। पथराव से वाहन का शीशा भी टूट गया। इससे अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार असलहे भी लहराए गए। सूचना पर सीओ गौरव शर्मा, कोतवाली केराकत रामजन्म यादव, थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों के तलाश में छापेमारी की। दर्जनभर युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने थाने पर पहुंचकर राजस्व कर्मियों व पुलिस से घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed